सागर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सागर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2023/07/22

बोल ना !!

 तुझे इश्क़ है मुझसे ; तो बोल ना !!

या की है नफरते मुझसे ; तो बोल ना  !!

मैं बेताब हु सारे तेरे राज़ जानने के लिए ;

बैठ मेरे पास आ सारी गाँठे खोल न !!

चलो माना रूठे हो मुझसे नाराज हो तुम  -२ 

क्या चाहते हो रजा क्या तेरी बोल ना !!

में कोई खुदा नहीं जो समझ जाऊ तेरे सोचने भर से ;

कोई जादू तुझे आता है तो ;  बोल ना ;

तेरा मन मुझ से भर जाये तो बता देना ;

में बार बार थोड़े कहूंगा ; की बोल ना !!

चलो ; में चला जाता हूँ  ; तुम बुला लेना ;

चला जाऊ क्या ?? बोल ना !!

तेरी मर्जी है तुझे मेने नौकरी पे थोड़े ही रखा है ;

तू जाना चाहता है  सागर ; जा , बस बोल ना !!


मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

2023/06/02

जज़्बात

दुनिया नहीं समझती क्या जज़्बात है मेरे , बताने पड़ते है !!
में मुस्कुराता हूँ तो सागर , वो मुझे खुश समझते है !!

मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

2023/04/23

अकेला अच्छा लगता है .....

मुझको तेरा हर व्यवहार सौतेला अच्छा लगता है ....
तेरे हाथो का तो मुझको करेला अच्छा लगता है ....
तन्हाई में मुझको अक्सर याद तुम्हारी आती है "सागर"
इसी लिए मुझको रहना अकेला अच्छा लगता है !!


मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

2022/10/05

जलजला आने दो...........

जलजले पहले भी आये थे।जलजले अभी भी है सामने
ना तुम पहले सुधरे थे ना तुम आज सुधरे हो।।
तुम्हारी हस्ती ही क्या थी जो हस्ती मिटने का डर हो
तुम जिंदा कहाँ थे जो मरने का डर हो।
बेपरवाह होकर जीना सीखा है और अगली नस्ल को भी यही दे रहे हो,
खुद फ़ना हो जाओगे, मगर उनके लिए क्या सहेज रहे हो।
इस से अच्छा है उनको मरने का जहर दे दो,
बिना पानी, हवा,के जीने का हुनर दे दो।
अभी इतना होता है कि संभाला नही जाता,
फिर इतना सा होगा कि पूरा नहीं पायेगा।।
जलजला अच्छा है,जलजला आने दो,
जो तुमने ना सिखाया अगली नस्ल को,
इनको सिखाने दो,
सागर  जलजला आने दो।।


मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||


कालचक्र................

 घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 

बांध गयी जिंदगी मौत सी आखिर वो गिरह क्या है 

बैठा हु अँधेरों  में अकेला ताकता हूँ शून्य में बार बार ,

आँखे हुयी हैं नम क्यों ,आँसुओं की वजह क्या है ,

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


देखता हूँ अपने अक्स को ,पूछता हूँ सवाल ख़ुद से ,

मन में लगी है आग मेरे ,मन के जख्मों की दवा क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है ||

 

संसार की इस बिसात पर ,मैं हु एक मोहरे की तरह ;

कोशिश करना काम हैं मेरा ,कोशिशें कर रहा हु मैं ;

जीत जाऊँ जब बिसात पर तो वाह वाह है मेरी ;

हार जाऊँ  तो जब टूट जाये बिसात कहते है मेने किया क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


टूट गए वो आशियाने जिनके बचे रहने की आश थी -२ 

जिंदगी मजबूर चलने को ;पहले ही बड़ी हताश थी ;

मुसाफिरों से पूछते है ;आवर आगे जाना कहाँ है ;

जान ही बाकि है जिंदगी और मुझमें  बचा क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


दो सांसो का जीवन ,एक सांस में तड़पे ;एक सांस में दुआ की ;

कभी मरने की दुआ मांगी ;कभी जीने की कसम खाई ;

सांस ले कर भी थक गए ;तुम कहते हो जिया क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


मैं चला जो लड़ने खौफ से ;वो कहते है मोहब्बत की बात न कर ;

क्यों जान गवाता है अपनी सागर ;इस दुनियां से तुमको मिला क्या है ;

हसरतें मिट जाएँगी तेरी ,जहाँ में और इस वफ़ा का सिला क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


अपनी साँस को भी हमने अपना नहीं माना ;

दुनियां वालो के लिए हमने अपनी जान गवाई है ;

मैं आदमी हूँ ;क्या मेने अपनी पहचान मिटाई है ;

बाद कुर्बानी मुझे भूल जाने की वजह क्या है ;

घूमते हुए इस काल चक्र में सोचता हूँ मेरी जगह क्या है || 


मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

दर्द की वजह...........

 दिल लगा कर क्यों रूठ गए हो ;

आपने बना कर क्यों ख़फ़ा हो गए हो ;

पहले थे हर दर्द की दवा आप सागर ;

आज हर दर्द की वजह बन गए हो || 


प्रेम विवाह के बाद कवि 



मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

|| सुकून ||

कोशिश मुझे ढूंढने की कहाँ कहाँ मिलता हूँ मैं ;

हर सख्श के दिलो दिमाग में रहता हूँ मैं || 


दुश्मन है उसे न नजदीक आने देना ;

गुस्से ,झगड़े,कलह से बड़ा डरता हूँ मैं | 


में चाहता तो हूँ की हर किसी के साथ रहूं ;

मगर मेरे साथ कोई पा नहीं पता || 


जो रहता है सारे दिन मौज मस्तियों में मसगूल ;

उनको भी कहाँ नसीब हो पता हूँ मैं || 


पैसों से तुम मुझे खरीद नहीं सकते ;

अमीर ,गरीब, हर किसी के पास मिलता हूँ मैं || 


रोशनी भले ही देता है सरे जहाँ को दिया ;|

खुद को जला के भी उसको कहाँ मिलता हूँ मैं  || 


दीखता है तुम को चमकदार तेजस बड़ा ;

जरूरी नहीं उसके पास भी रहता हूँ मैं || 


कर लेना कभी मुझको ;दिल को देके दिलासा ;

है बड़ा आसान मुझको पाना कहता हूँ मैं || 


जब यकीं हो की जो किया अच्छा किया खुद पे ;

सीने में हूँ तो आँखों से झलकता हूँ मैं   सागर || 


सुकून हूँ मैं ;कोई मुझे दिल का चैन कहता है ;

बाज़ारों में; हाटों में; कहाँ  बिकता हूँ मैं ||

अर्थी ....

 सजाया गया ,संवारा गया ,बड़ा सुन्दर बनाया गया मुझे;

डोली समझ बैठे लोग सागर ,अर्थी जो मेरी उठायी गयी  || 

|| में हूँ मांझी ||

मुझको तेरी महोब्बत चाहिए दुनिया से लड़ने को ,

मेरी चाहत को देख  दुनिआ की दीवारों को न देख || 

मुझे भिड़ना नहीं है ज़माने की फौज से हमसफ़र; 

मंजिलों पे नजर,हाथों में हाथ ,चलना कितना है न देख || 

मेरी आँखों में सिकवे ,गीले,दर्द के अंगारों को न देख ,

दिल का सुकूं देख जख्मों  के  दरिया न देख || 

कश्ती है मोहब्बत की जो जाती है दिलों  तक ;

में हूँ मांझी समंदर में तेरा सागर ; तूफान,लहर,

गहराई,न देख सागर कुछ न देख || 


|| सपनो की कहानी ||

 तुझको देखा तो जिंदगी सपनो की कहानी सी लगी | 

तू नहीं जिंदगी में तो ये जिंदगी वीरानी सी लगी || 

में अपने आप को क्या कह कर दू दिलासा सागर | 

ये डगर मुहे तुम बिना नाजानी सी लगी || 

|| इम्तिहान ||

बनो न नादान तुमको सब समझ आ रहा है | 

क्यों मोहब्बत का यूँ इम्तिहान ले रहे हो ||  

सब समझते हो मतलब मेरी बातों का सागर |

क्या कहा क्या कहा कहकर मेरी जान ले रहे हो || 


                                                                                ०२/०१/२००७ 


2019/08/26

ढूंढ ही लूंगा अ इश्क़ तुझको एक दिन।।
तड़पना, मरना, दर्द सहना यही बस हिसे में मेरे नहीं।।


उफ्फ।।।तेरे मुस्कुराने पे आ जाये तो क्यों जान ना चली जाए।।
मरीज दिल के है अस्पताल ढूंढ लेने देना।।

2019/08/24

तक़दीर।।

जिन्दगी बस मेरी ये तकदीर सी बना दे ,
में ख्वाब सा देखूं और तू हकीकत बना दे ,
सागर ना सही सागर सी फितरत हो जाए मेरी ।।
जिसे छोड़ दे दुनिया सारी , आ मेरी रूह में मिला दे ।।
और भला तुझसे ज्यादा क्या मांगू -२
देख कर तड़पे जिसे जग सारा, सागर को वो चांद बना दे ।।

2019/01/09

इश्क़

कदम जब रखा था कहाँ सोच के रखा था।।
नुकसान ही होना था नफा सोच के रखा था ।।
तेरी सादगी ने मुझको कातिल बना दिया सागर ।।
वफ़ा करते कैसे भला , जब दगा सोच के रखा था।।।

2018/08/24

2018/08/08

।। मोहब्बत।।

रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।
कुछ देर रुकना है तेरी दुनिया के ठहराव में।
कुछ सुनना है गिला सिकवा जो हम से है।
आ दर्द को धड़कनो में पिरो लिया जाए।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

मेरे हालातो को तेरे हालात से ना मिला के देख ।
मेरे जज़्बातों को अपने जज़्बात से ना मिला के देख।
जब इश्क़ किया था तो कोई शर्तें नहीं थी।
आ मोहब्बत के कागजो को छान लिया जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

तुमने जो कहा उसको फिर से कहता हूँ।
मैने जो कहा मुझे फिर से कहना तुम ।
अब मोहब्बत को देखे एक दूजे की नजर से।
मेरे बोलो को मुझ से , तेरे बोलो को तुझ से कहा जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

आ चल मोहब्बत करते है फिर से सुरु ।
तू इधर से निकलना में पीछे पीछे चलूँ ।
तू मुझे नहीं जानती , "सागर" पहचानता नहीं तुमको।
आ अजनबी से फिर हो लिया जाये ।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया तुम्हारी से हो लिया जाये ।।

2018/08/07

।।। नमकीन ।।।

इस तेज धूप से रंगीन हो गया हूँ मैं।।
सागर हूँ , सूखा नहीं हूँ ; नमकीन हो गया हूँ मैं ।।

2011/12/18

दुआयें मांगती हूँ ..........

दुआ मै मांगती हूँ की तूँ मुझको मिल जाये -२
खयाल दिल से अब जुदाई का निकल जाये !
तम्मनायें जो दिल में है वो हमको हो हासिल ,
वफायें की है बहुत अब वफायें मिल जाये !
इश्क़ के रस्ते है अकेले सफर नहीं होता ,
मेरी रज़ा है ये कि संग तूँ भी चल जाये !
ईक तस्वीर है तेरी जो है मेरे दिल में ,
तूँ सामने आ जाये और तस्वीर से निकल जाये !
मुझे ये मंजीले बडी दूर नजर आती है ,
तेरे साथ पता क्या कब सफर निकल जाये !
मै सोच भी लू जो तुझसे जुदाई का,
मुझे ये लगता है बस अब दम निकल जाये !
में किसी और की हो जाऊ ये हो नहीं सकता ,
और ये भी हो नहीं सकता कि कोई और मुझको भा जाये !
तूँ मेरा है या मुझको यूँ ही तडपना होगा ,
ईक बार आये तूँ और ये कह के निकल जाये !
फिर भले तूँ आये या ना आये मेरे जीवन में ,
तेरी यादों के सहारे ही जिन्द्गी निकल जाये !
तूँ अगर मिल भी जाये उसके रहम-ओ-करम से ,
मेरी तो जिन्द्गी ही तमाम बदल जाये !
अगर तूँ ना मिले जो तेरी रज़ा ना हो तो ,
तेरे इंतजार में ऊम्र तमाम निकल जाये !
में जिन्दा हुं कि तूँ है मेरे ख्यालों में,
मै मर जाउंगी अगर तूँ ख्यालों से निकल जाये!
मगर मे फिर भी ये दुआयें करती रहूंगी ,
मुझे दो-चार बार ओर जन्म मिल जाये!
ना नसीब में हो मेरे तूँ इस बार अगर,
अगले हर जन्म में “सागर “ मुझको तूँ मिल जाये !