मेरे विचारों की,दिल के अरमानो की,सपनो की जो अठखेलियाँ करते आ जाते है,कभी मेरी आँखों में,और टपक पड़ते है कभी आंसू बनकर,कभी खिल जाते है फूल बनकर मेरे दिल के आँगन में,कभी होठों पे मुस्कराहट बन के आ जाते है,कभी बन जाती है आवाज मेरी जब हो जाता हूँ में बेआवाज ,तब होती है इन शब्दों के समूहों से अभिव्यक्ति;अपनी भावनाओ को,अपने दिल के अरमानो को लिख कर;प्रस्तुत किया इक किताब कि तरह,हर उन लम्हों को जो है मेरी अभिव्यक्ति,अगर ये आपके दिल को जरा सा भी छू पाए तो मेरा लेखन सार्थक हो जायेगा...
2023/04/23
अकेला अच्छा लगता है .....
2022/10/05
|| में तुझे याद न आऊंगा ||
पौंछ देना मेरी यादों को आँसू की तरह ||
जब छलक जाऊं में तेरी आँखों से पानी की तरह ;
तुम झटक देना आपने आँचल को जोर से ;
जब पकड़ लू में तेरा आँचल काँटों की तरह ||
दिल में आग तू हमेशा जलाये रखना ;
में रहूँ तेरे दिल में जो सबनम की तरह ||
तुन छुपा लेना खुद को किसी आड़ में ;
में छूना जो चहुँ तुझे किसी झोंके की तरह ||
आवर भी तरीके है मुझे भुलाने के याद करना ;
में तुझे याद न आऊंगा सागर पहले की तरह ||
2011/01/30
बेटी जा रही है ........
2010/12/23
याद ना आया किजिये
2010/12/22
कभी कभी
वक़्त ने किये है जो सितम,आज भी है मेरे साथ , घाव बनकर दुखते है ,रिसते है वो कभी कभी ! वो पल जो तेरे साथ गुजरे ,याद आते है मुझे, पीड़ दर्द-ऐ -दिल कि आँखों से बह जाती है कभी कभी ! कभी मौज बनकर कभी गर्म हवा का झोंका बनकर , कर्ज बनकर सताते है ;रहम ज़िन्दगी के कभी कभी ! क्या है तुझमें कि अब तलक नहीं भुला पाए तुझे , याद करके नाम तेरा गुनगुनाते है कभी कभी ! है कौन और मेरा अपना जो मुझ को हिचकियाँ आती है , है बात कुछ कि याद मुझको अब भी करते है वो कभी कभी ! |