दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2023/06/02

जज़्बात

दुनिया नहीं समझती क्या जज़्बात है मेरे , बताने पड़ते है !!
में मुस्कुराता हूँ तो सागर , वो मुझे खुश समझते है !!

मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

2019/08/24

तक़दीर।।

जिन्दगी बस मेरी ये तकदीर सी बना दे ,
में ख्वाब सा देखूं और तू हकीकत बना दे ,
सागर ना सही सागर सी फितरत हो जाए मेरी ।।
जिसे छोड़ दे दुनिया सारी , आ मेरी रूह में मिला दे ।।
और भला तुझसे ज्यादा क्या मांगू -२
देख कर तड़पे जिसे जग सारा, सागर को वो चांद बना दे ।।

2018/08/08

।। मोहब्बत।।

रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।
कुछ देर रुकना है तेरी दुनिया के ठहराव में।
कुछ सुनना है गिला सिकवा जो हम से है।
आ दर्द को धड़कनो में पिरो लिया जाए।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

मेरे हालातो को तेरे हालात से ना मिला के देख ।
मेरे जज़्बातों को अपने जज़्बात से ना मिला के देख।
जब इश्क़ किया था तो कोई शर्तें नहीं थी।
आ मोहब्बत के कागजो को छान लिया जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

तुमने जो कहा उसको फिर से कहता हूँ।
मैने जो कहा मुझे फिर से कहना तुम ।
अब मोहब्बत को देखे एक दूजे की नजर से।
मेरे बोलो को मुझ से , तेरे बोलो को तुझ से कहा जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

आ चल मोहब्बत करते है फिर से सुरु ।
तू इधर से निकलना में पीछे पीछे चलूँ ।
तू मुझे नहीं जानती , "सागर" पहचानता नहीं तुमको।
आ अजनबी से फिर हो लिया जाये ।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया तुम्हारी से हो लिया जाये ।।

2012/05/26

दो पल ...........

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !

ना मज़बूरी का नाम देंगे इसको ;
ना बेवफाई कोई कह सकता है ,
मैं नहीं चाहता था इस तरह जीना ,
और तू भी ऐसे जी कर खुश ना  थी !

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !

बदमिजाजी जब महोब्बत में बहुत हो गयी ,
बेरुखी सी आशिकी होने लगी थी !
प्यार करने का तब मजा जाता रहा ,
जब हर बात पे तकरार होने लगी थी !

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !

भीड़ में दोनों पागल से रहते थे ,
तन्हाई में भी खुद को समझते रहे !
दुनिया वालो की परवाह करके बहुत जिए ;
एक दुसरे की कभी कहीं परवाह ना थी  !

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !

एक दुसरे का साथ ही तो साथ नहीं होता ,
दूर रह कर भी क्या कोई पास नहीं होता  ,
तेरी  जिद को भला प्यार का नाम कैसे दे दूँ  ;
इतनी कमजोर आज तक कभी जवानी ना थी !

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !

साथ रहकर भी कहाँ साथ होते थे ,
झूठी हंसी होठो पे ;अंदर दर्द होता था !
जब ये साथ ही दर्द बढाने लगा "सागर " ,
तो भलाई दूर हो जाने में ही थी !

दो पल ही काफी थे समझने के लिए ,
मेरे प्यार की कहानी इतनी लम्बी ना थी !