इश्क़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इश्क़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2023/07/22

बोल ना !!

 तुझे इश्क़ है मुझसे ; तो बोल ना !!

या की है नफरते मुझसे ; तो बोल ना  !!

मैं बेताब हु सारे तेरे राज़ जानने के लिए ;

बैठ मेरे पास आ सारी गाँठे खोल न !!

चलो माना रूठे हो मुझसे नाराज हो तुम  -२ 

क्या चाहते हो रजा क्या तेरी बोल ना !!

में कोई खुदा नहीं जो समझ जाऊ तेरे सोचने भर से ;

कोई जादू तुझे आता है तो ;  बोल ना ;

तेरा मन मुझ से भर जाये तो बता देना ;

में बार बार थोड़े कहूंगा ; की बोल ना !!

चलो ; में चला जाता हूँ  ; तुम बुला लेना ;

चला जाऊ क्या ?? बोल ना !!

तेरी मर्जी है तुझे मेने नौकरी पे थोड़े ही रखा है ;

तू जाना चाहता है  सागर ; जा , बस बोल ना !!


मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

2019/01/09

इश्क़

कदम जब रखा था कहाँ सोच के रखा था।।
नुकसान ही होना था नफा सोच के रखा था ।।
तेरी सादगी ने मुझको कातिल बना दिया सागर ।।
वफ़ा करते कैसे भला , जब दगा सोच के रखा था।।।

2018/08/08

।। मोहब्बत।।

रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।
कुछ देर रुकना है तेरी दुनिया के ठहराव में।
कुछ सुनना है गिला सिकवा जो हम से है।
आ दर्द को धड़कनो में पिरो लिया जाए।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

मेरे हालातो को तेरे हालात से ना मिला के देख ।
मेरे जज़्बातों को अपने जज़्बात से ना मिला के देख।
जब इश्क़ किया था तो कोई शर्तें नहीं थी।
आ मोहब्बत के कागजो को छान लिया जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

तुमने जो कहा उसको फिर से कहता हूँ।
मैने जो कहा मुझे फिर से कहना तुम ।
अब मोहब्बत को देखे एक दूजे की नजर से।
मेरे बोलो को मुझ से , तेरे बोलो को तुझ से कहा जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

आ चल मोहब्बत करते है फिर से सुरु ।
तू इधर से निकलना में पीछे पीछे चलूँ ।
तू मुझे नहीं जानती , "सागर" पहचानता नहीं तुमको।
आ अजनबी से फिर हो लिया जाये ।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया तुम्हारी से हो लिया जाये ।।