2018/08/11

मैं बर्फ सा हूँ।।

मैं बर्फ सा हूँ।।
कुछ लोग मेरे पिघलने का इंतजार कर रहे है,
मैं पिघलु तो कुछ शरद मौसम कम हो,
जलावन सुख जाए, तो चूल्हे जले,
पौधे निकले जमीन से,फल लगे पेड़ो पे,
कुछ जानवर जो छुप गए है निकल कर बाहर आए,
उनको अपनी भूख कि फ़िक्र है, मौसम कुछ कम सर्द हो,
बच्चे स्कूल जाये, लोग रोजगार पे जाये, वो रास्ते जो बंद है अरसे से, मैं पिघलु तो खुल जाए,
वो जो लोग बैठे हैं घरो में बाहर आए,
चहल पहल हो ,रौनकें छाये,
मेरे पिघलने से बना पानी नदियों में बहे,
कुछ लब सूखे हुए तर हो जाए,
कुछ तालाब सूखे हुए भर जाए,मछलियां जो बस अब तड़पना सुरु कर चुकी है, बच जाए पानी से तरबतर जाए,
मगर मुझे याद है जब में पिघला था गए साल,
लोगो ने बद दुआएं दी थी बहुत, कई लोग जान से गये थे, कई घरों से बेघर हुए थे,
कइयों के व्यापार डूबे ,घर बार डूबे,
फसल डूबी, खलिहान डूबे, हाहाकार था हर जगह,
किनारों पे रहने वालों का खयाल आता है,
तो सोचता हूँ न पिघलु "सागर",
में बर्फ सा हुँ, ना पिघलु तो कैसे ना पिघलु,

2018/08/08

।। मोहब्बत।।

रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।
कुछ देर रुकना है तेरी दुनिया के ठहराव में।
कुछ सुनना है गिला सिकवा जो हम से है।
आ दर्द को धड़कनो में पिरो लिया जाए।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये ।
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

मेरे हालातो को तेरे हालात से ना मिला के देख ।
मेरे जज़्बातों को अपने जज़्बात से ना मिला के देख।
जब इश्क़ किया था तो कोई शर्तें नहीं थी।
आ मोहब्बत के कागजो को छान लिया जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

तुमने जो कहा उसको फिर से कहता हूँ।
मैने जो कहा मुझे फिर से कहना तुम ।
अब मोहब्बत को देखे एक दूजे की नजर से।
मेरे बोलो को मुझ से , तेरे बोलो को तुझ से कहा जाये।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया से तुम्हारी  हो लिया जाये ।।

आ चल मोहब्बत करते है फिर से सुरु ।
तू इधर से निकलना में पीछे पीछे चलूँ ।
तू मुझे नहीं जानती , "सागर" पहचानता नहीं तुमको।
आ अजनबी से फिर हो लिया जाये ।
रात बहुत हो गयी चलो कुछ देर अब सो लिया जाये
सपनो की दुनिया तुम्हारी से हो लिया जाये ।।

2018/08/07

।।। नमकीन ।।।

इस तेज धूप से रंगीन हो गया हूँ मैं।।
सागर हूँ , सूखा नहीं हूँ ; नमकीन हो गया हूँ मैं ।।

2017/11/07

ख़ुदा।।

मैं ताजमहल बनाकर सहनशाह हो जाऊं।।
मैं हस्पताल बनाकर इंसान हो जाऊं।।
क्यों न मयखाना बनाऊँ और खुदा हो जाऊं ।।

2017/10/19

आइये दीप जलाते है !

आइये दीप जलाते है।
खुशियों का,त्यौहार का,दया का,सयम का,प्रेम का,ईश्वर की आराधना का,एक दूसरे के सहयोग का,धर्म के सम्मान का,

आइये दीप जलाते है
वंश के कल्याण का,अंधकार से युद्ध का,शिक्षा का,क्षमा का,अंशुओ के सम्मान का,बुजर्गो के आदर का,

आइये दीप जलाते है
स्वच्छता का,मेहनत का,ईमानदारी का,नेकी का,मेहनत कश मजदूरी का,जुल्म से लड़ाई का,

आइये दीप जलाते है
दोस्ती का,भाई चारे का,दुशमनी के विनाश का,पूजा का ,इबादत का,गिले शिकवे मिटाने का,

आइये दीप जलाते है
घरों को रोशन करने का,सबको खुश करने का,सबके साथ मनाने का,एक जैसा हो जाने का ,

आइये दीप जलाते है ,दीए जलाते है मन का अंधेरा मिटाते है आईये दीपावली मानते हैं।।

सागर मल शर्मा।
रावतसर  की तरफ से आपको दीपावली की हार्दिक सुभकामनाएँ