2022/10/05

दर्द की वजह...........

 दिल लगा कर क्यों रूठ गए हो ;

आपने बना कर क्यों ख़फ़ा हो गए हो ;

पहले थे हर दर्द की दवा आप सागर ;

आज हर दर्द की वजह बन गए हो || 


प्रेम विवाह के बाद कवि 



मेरे ब्लॉग को फॉलो करने क लिए यहाँ  क्लिक करे | | 

मेरे बेटे के Youtube ब्लॉग को फॉलो करे यहाँ क्लिक करके ||

खुशबूदार फूल...........

 मैं एक खुशबूदार फूल ,माली ने जिसे लगाया ;

औलाद की तरह ,की बड़ा होकर सहारा बनेगा ;

बिक कर अच्छे दामों पैर मेरा पेट भरेगा ;

बड़ा होने पर मुझे तोड़ लिया गया  ;

काट छांट कर सूंदर सजाया गया ;

लगा के गुलदस्तों में सूंदर सजा के अलमारी में रखा गया ;

एक आदमी ने मुझे अच्छे दाम देकर माली से खरीदा ;

बेच कर मुझे  बड़ा खुश हुआ माली मेरा ;

देख कर मुझे बड़ा खुश हुआ खरीददार मेरा ;

अपनी मेहबूबा को खुश करने का नायब तरीका था मैं ;

उसे बड़ा प्यार मिलेगा तोहफा पाकर ;

तोहफा कबूल हुआ और में एक फूल फिर से अलमारी में सजाया गया ;

कई लोगों  ने पूछा मेरे बारे में कुछ जले,खुश हुए कुछ नाराज हो गए ;

कुछ लोगों ने बोलै आहां कितना सूंदर फूल  ;

मेरी तारीफ सुनकर बड़ा खुश होता खरीददार मेरा ;

मेरी तारीफ से उसका मेहबूब जो खुश होता ;

सोचते लोग भी कितनी फ़िक्र है आपने मेह्बूब की इसको ;

कितना ख्याल आपने मेहबूब का की कीमती फूल तोहफा दिया ;

ये फूल भी बड़ी ख़ुशी ख़ुशी झूमता ;

जब तक आँशु हैं खुद को सींचता रहा अपने खरीददार के लिए ;

जब मेरे आँशु सुख गए ;जब में मुरझा गया ;

फेंक दिया गया सड़क पर  ;गाड़ियां रोंदती गयी मुझको ;

मेरी फ़िक्र है किसको मेरा ख्याल कौन  रखता है ;

मैं एक खुशबूदार फूल था  जिसे खाकर जानवर अपनी भूख मिटाते है ;

में एक खुशबूदार फूल हूँ जो हर किसी को खुश रखता है || 


" सागर "

|| सुकून ||

कोशिश मुझे ढूंढने की कहाँ कहाँ मिलता हूँ मैं ;

हर सख्श के दिलो दिमाग में रहता हूँ मैं || 


दुश्मन है उसे न नजदीक आने देना ;

गुस्से ,झगड़े,कलह से बड़ा डरता हूँ मैं | 


में चाहता तो हूँ की हर किसी के साथ रहूं ;

मगर मेरे साथ कोई पा नहीं पता || 


जो रहता है सारे दिन मौज मस्तियों में मसगूल ;

उनको भी कहाँ नसीब हो पता हूँ मैं || 


पैसों से तुम मुझे खरीद नहीं सकते ;

अमीर ,गरीब, हर किसी के पास मिलता हूँ मैं || 


रोशनी भले ही देता है सरे जहाँ को दिया ;|

खुद को जला के भी उसको कहाँ मिलता हूँ मैं  || 


दीखता है तुम को चमकदार तेजस बड़ा ;

जरूरी नहीं उसके पास भी रहता हूँ मैं || 


कर लेना कभी मुझको ;दिल को देके दिलासा ;

है बड़ा आसान मुझको पाना कहता हूँ मैं || 


जब यकीं हो की जो किया अच्छा किया खुद पे ;

सीने में हूँ तो आँखों से झलकता हूँ मैं   सागर || 


सुकून हूँ मैं ;कोई मुझे दिल का चैन कहता है ;

बाज़ारों में; हाटों में; कहाँ  बिकता हूँ मैं ||

|| में तुझे याद न आऊंगा ||

 पौंछ देना मेरी यादों को आँसू की तरह || 

जब छलक जाऊं में तेरी आँखों से पानी की तरह ;


तुम झटक देना आपने आँचल को जोर से ;

जब पकड़ लू में तेरा आँचल काँटों की तरह || 


दिल में आग तू हमेशा जलाये रखना ;

में रहूँ तेरे दिल में जो सबनम की तरह || 


तुन छुपा लेना खुद को किसी आड़ में ;

में छूना जो चहुँ तुझे किसी झोंके की तरह || 


आवर भी तरीके है मुझे भुलाने के याद करना ;

में तुझे याद न आऊंगा  सागर पहले की तरह || 


अर्थी ....

 सजाया गया ,संवारा गया ,बड़ा सुन्दर बनाया गया मुझे;

डोली समझ बैठे लोग सागर ,अर्थी जो मेरी उठायी गयी  ||