जिस तरह आसमान के सभी रंग मिलकर इन्द्रधनुष बनाते है ,
जिस तरह बनाती है सहद मधुमखी रंग बिरंगे फूलों से ,
जिस तरह सात सुर मिलकर जीवन संगीत बनाते है ,
जिस तरह सागर में आके सारे संसार की नदियाँ मिलती है ,
उसी तरह सारे संसार की खुशियाँ आपके दामन मैं भर जाये !
नव वर्ष २०११ आपके सपनो को हकीकत का धरातल प्रदान करे !
नव वर्ष मंगलमय हो
मेरे विचारों की,दिल के अरमानो की,सपनो की जो अठखेलियाँ करते आ जाते है,कभी मेरी आँखों में,और टपक पड़ते है कभी आंसू बनकर,कभी खिल जाते है फूल बनकर मेरे दिल के आँगन में,कभी होठों पे मुस्कराहट बन के आ जाते है,कभी बन जाती है आवाज मेरी जब हो जाता हूँ में बेआवाज ,तब होती है इन शब्दों के समूहों से अभिव्यक्ति;अपनी भावनाओ को,अपने दिल के अरमानो को लिख कर;प्रस्तुत किया इक किताब कि तरह,हर उन लम्हों को जो है मेरी अभिव्यक्ति,अगर ये आपके दिल को जरा सा भी छू पाए तो मेरा लेखन सार्थक हो जायेगा...
2011/01/06
2010/12/25
रिश्ता
यूँ छिप छिप के जीने से अच्छा ,
अपनी ज़िन्दगी को अंजाम देते है !
बहुत हो चुकी इशारों मैं बाते ,
अपनी चाहतों को अब जुबान देते हैं !
भागते भागते थक गए जमाने से ,
आ अपनी साँसों को थोडा आराम देते है !
हमे डर ज़माने का अब और नहीं रखना ,
हमें है मोहब्बत आ बता सरेआम देते है !
तेरे साथ हर कदम चलना चाहता हूँ मैं ,
आ हाथ इक दूजे का थाम लेते है !
आ हो जाये इक दुसरे हमेशा के लिए हम ,
रिश्ते को अपने प्यारा सा नाम देते है !
2010/12/23
याद ना आया किजिये
हर किसी को नजरों से गुजरा कीजिये ,
चेहरों के नकाब भी उतरा कीजिये !
ज़िन्दगी भर का दे जाये गम कोई ,
ना विश्वास किसी पे इतना सारा किजिये !
कहते है गुस्सा आदमी को मार देता है ,
गुब्बार दिल का कभी कभी निकला किजिये !
दर्द हो सीने मैं तो ज़िन्दगी नहीं कटती ,
हर दर्द का अपनों से बंटवारा किजिये !
डगर है लम्बी सफ़र अकेले ना आसां होगा ,
संग चलने को अपने दोस्त बनाया किजिये !
होंगे रस्ते काँटों के ,तो होंगे फूल भी मगर ,
डर के मुस्किलों से ,ना मंजिलों से किनारा किजिये !
ज़िन्दगी मैं बहुत कुछ कहना सुनना पड़ता है ,
हर बात को सीने से ना लगाया किजिये !
हम तन्हा है हमें और तन्हा ना करो ,
हमें इस कदर भी तो ना याद आया किजिये !
हमारे दिल की धड़कन तो ठहर गई लेकिन ,
आप तो बस इस कदर मुस्कुराया किजिये !
हम मर गए इसका हमें गम नहीं " सागर ",
आके कब्र पे मेरी आंसूं ना बहाया किजिये !
2010/12/22
ज़िन्दगी
हम जलते रहे शमां कि तरह हर पल,
इतने जले कि शब् भी सहर हो गई !
अब और नहीं जल सकता खत्म है आरजू ,
ये शब् भी तो खत्म होती नजर आती नहीं !
ये रस्ते ये मंजिले है पुराने हूँ वाकिफ में इनसे ,
इनसे गुजरा हूँ कई बार और फिर गुजर रहा हूँ !
मुझे मंजीलें मिली वो जो नहीं है काबिल मेरे ,
मेरी जरुरत है जो वो मंजिल नजर आती नहीं !
डर है ......
कहीं खो ना जाऊ इस ज़माने के गहरे रिश्तों में ,
बंधकर इनमे ना तड़पता रहू मैं बेजल मछली की तरह !
दो चार कदम ही तो और चलना है जिंदगी बीताने को ,
मुझे ये जिंदगी गुजरती भी तो नजर आती नहीं !
मौत भी तो देखो ज़माने को वफ़ा करना सिखाती है,
नहीं कोई करार आने का मगर जरुर आती है !
मौत कहती है तुने देखा ही कहाँ है ज़िन्दगी को ,
मैं तो हु साथ तेरे मगर ज़िन्दगी क्यों आती नहीं !
पता नही ....
अभी कुछ और पल मैं जिऊंगा या मरूँगा और थोडा ,
मर मर के तो मैंने खोजा है ज़िन्दगी को बहुत !
मुझको तो यकीं है वो मुझको मिल सकती है मोड़ पे ,
मगर सीधी है मेरी डगर मुड़ के ये जाती नहीं !
कभी कभी
वक़्त ने किये है जो सितम,आज भी है मेरे साथ , घाव बनकर दुखते है ,रिसते है वो कभी कभी ! वो पल जो तेरे साथ गुजरे ,याद आते है मुझे, पीड़ दर्द-ऐ -दिल कि आँखों से बह जाती है कभी कभी ! कभी मौज बनकर कभी गर्म हवा का झोंका बनकर , कर्ज बनकर सताते है ;रहम ज़िन्दगी के कभी कभी ! क्या है तुझमें कि अब तलक नहीं भुला पाए तुझे , याद करके नाम तेरा गुनगुनाते है कभी कभी ! है कौन और मेरा अपना जो मुझ को हिचकियाँ आती है , है बात कुछ कि याद मुझको अब भी करते है वो कभी कभी ! |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)