2010/12/23

याद ना आया किजिये

हर किसी को नजरों से गुजरा कीजिये ,
चेहरों के नकाब भी उतरा कीजिये !
ज़िन्दगी भर का दे जाये गम कोई ,
ना विश्वास किसी पे इतना सारा किजिये !

कहते है गुस्सा आदमी को मार देता है ,
गुब्बार दिल का कभी कभी निकला किजिये !
दर्द हो सीने मैं तो ज़िन्दगी नहीं कटती ,
हर दर्द का अपनों से बंटवारा किजिये !

डगर है लम्बी सफ़र अकेले ना आसां होगा ,
संग चलने को अपने दोस्त बनाया किजिये !
होंगे रस्ते काँटों के ,तो होंगे फूल भी मगर ,
डर के मुस्किलों से ,ना मंजिलों से किनारा किजिये !

ज़िन्दगी मैं बहुत कुछ कहना सुनना पड़ता है ,
हर बात को सीने से ना लगाया किजिये !
हम तन्हा है हमें और तन्हा ना करो ,
हमें इस कदर भी तो ना याद आया किजिये !

हमारे दिल की धड़कन तो ठहर गई लेकिन ,
आप तो बस इस कदर मुस्कुराया किजिये !
हम मर गए इसका हमें गम नहीं " सागर ",
आके कब्र पे मेरी आंसूं ना बहाया किजिये !

2010/12/22

ज़िन्दगी

हम जलते रहे शमां कि तरह हर पल,
इतने जले कि शब् भी सहर हो गई !
अब और नहीं जल सकता खत्म है आरजू ,
ये शब् भी तो खत्म होती नजर आती नहीं !

ये रस्ते ये मंजिले है पुराने हूँ वाकिफ में इनसे ,
इनसे गुजरा हूँ कई बार और फिर गुजर रहा हूँ !
मुझे मंजीलें मिली वो जो नहीं है काबिल मेरे ,
मेरी जरुरत है जो वो मंजिल नजर आती नहीं !

डर है ......
कहीं खो ना जाऊ इस ज़माने के गहरे रिश्तों में ,
बंधकर इनमे ना तड़पता रहू मैं बेजल मछली की तरह  !
दो चार कदम ही तो और चलना है जिंदगी बीताने को ,
मुझे ये जिंदगी गुजरती भी तो नजर आती नहीं !

मौत भी तो देखो ज़माने को वफ़ा करना सिखाती है,
नहीं कोई करार आने का मगर  जरुर आती है !
मौत कहती है तुने देखा ही कहाँ है ज़िन्दगी को ,
मैं तो हु साथ तेरे मगर ज़िन्दगी क्यों आती नहीं !

पता नही ....
अभी कुछ और पल मैं जिऊंगा या मरूँगा और थोडा ,
मर मर के तो मैंने खोजा है ज़िन्दगी को बहुत !
मुझको तो यकीं है वो मुझको मिल सकती है मोड़ पे ,
मगर सीधी है मेरी डगर मुड़ के ये जाती नहीं !

कभी कभी

वक़्त ने किये है जो सितम,आज भी है मेरे साथ ,
घाव बनकर दुखते है ,रिसते है वो कभी कभी !
वो पल जो तेरे साथ गुजरे ,याद आते है मुझे,
पीड़ दर्द-ऐ -दिल कि आँखों से बह जाती है कभी कभी !
कभी मौज बनकर कभी गर्म हवा का झोंका बनकर ,
कर्ज बनकर सताते है ;रहम ज़िन्दगी के कभी कभी !
क्या है तुझमें कि अब तलक नहीं भुला पाए तुझे ,
याद करके नाम तेरा गुनगुनाते है कभी कभी !
है कौन और मेरा अपना जो मुझ को हिचकियाँ आती है ,
है बात कुछ कि याद मुझको अब भी करते है वो कभी कभी !

2010/12/20

शराफत हुस्न वालों

  देखी है जब से शराफत हुस्न वालों कि-२
    डरते है तब से शरीफों से " सागर "

मोहब्बत उसकी

हुस्न ऐ मोहब्बत कि क्या चर्चा करूँ ,भरता ही नहीं दिल दीदार से -२
चाँद को भी सरम आती होगी ,सूरत जो नजर उसकी आती होगी !
भले चाहे किसी को कोई कितना भी ,दस्तूर ऐ लाज भी तो जरुरी है ,
चला गया वो रूठ कर हमसे ,मगर याद तो उसको भी आती होगी !
दंग रह गए हम उनके अंदाज-ऐ-पर्दा-ऐ मोहब्बत को देख कर ,
वो बताते नहीं तो क्या ,दिल्लगी तो उनको भी सताती होगी !
क्यों छुपाकर हाथों में चेहरा सरमाते है वो अकेले में ,
सोच कर मेरे बारे में शाम-ओ-सहर लाज आती होगी !
" सागर " ही नहीं उनको देख कर शायरी लिखता यारों ,
वो भी मोहब्बत में लफ्ज प्यार के बनाती होगी !
में यूँ ही उस पर इलज़ाम लगता रहा बेवफाई का ,
डर के रुसवाइयों से वो मिलने ना आती होगी !