सजाया गया ,संवारा गया ,बड़ा सुन्दर बनाया गया मुझे;
डोली समझ बैठे लोग सागर ,अर्थी जो मेरी उठायी गयी ||
मेरे विचारों की,दिल के अरमानो की,सपनो की जो अठखेलियाँ करते आ जाते है,कभी मेरी आँखों में,और टपक पड़ते है कभी आंसू बनकर,कभी खिल जाते है फूल बनकर मेरे दिल के आँगन में,कभी होठों पे मुस्कराहट बन के आ जाते है,कभी बन जाती है आवाज मेरी जब हो जाता हूँ में बेआवाज ,तब होती है इन शब्दों के समूहों से अभिव्यक्ति;अपनी भावनाओ को,अपने दिल के अरमानो को लिख कर;प्रस्तुत किया इक किताब कि तरह,हर उन लम्हों को जो है मेरी अभिव्यक्ति,अगर ये आपके दिल को जरा सा भी छू पाए तो मेरा लेखन सार्थक हो जायेगा...
सजाया गया ,संवारा गया ,बड़ा सुन्दर बनाया गया मुझे;
डोली समझ बैठे लोग सागर ,अर्थी जो मेरी उठायी गयी ||
मुझको तेरी महोब्बत चाहिए दुनिया से लड़ने को ,
मेरी चाहत को देख दुनिआ की दीवारों को न देख ||
मुझे भिड़ना नहीं है ज़माने की फौज से हमसफ़र;
मंजिलों पे नजर,हाथों में हाथ ,चलना कितना है न देख ||
मेरी आँखों में सिकवे ,गीले,दर्द के अंगारों को न देख ,
दिल का सुकूं देख जख्मों के दरिया न देख ||
कश्ती है मोहब्बत की जो जाती है दिलों तक ;
में हूँ मांझी समंदर में तेरा सागर ; तूफान,लहर,
गहराई,न देख सागर कुछ न देख ||
तुझको देखा तो जिंदगी सपनो की कहानी सी लगी |
तू नहीं जिंदगी में तो ये जिंदगी वीरानी सी लगी ||
में अपने आप को क्या कह कर दू दिलासा सागर |
ये डगर मुहे तुम बिना नाजानी सी लगी ||
बनो न नादान तुमको सब समझ आ रहा है |
क्यों मोहब्बत का यूँ इम्तिहान ले रहे हो ||
सब समझते हो मतलब मेरी बातों का सागर |
क्या कहा क्या कहा कहकर मेरी जान ले रहे हो ||
०२/०१/२००७
अभी मिले है और मिलते ही क़त्ल कर डाला |
बहुत देखे है जलवा ए हुस्न मगर तुमसा नहीं देखा ||
मुद्दत से मिलना था उस कातिल से , मिले आज |
देखते है " सागर " अन्दाज ए क़त्ल नहीं बदला
02/01/2007