उम्र भर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उम्र भर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2022/10/05

|| अन्दाज ए क़त्ल ||

अभी मिले है और मिलते ही क़त्ल कर डाला |

बहुत देखे है जलवा ए हुस्न मगर तुमसा नहीं देखा || 


मुद्दत से मिलना था  उस कातिल से , मिले आज | 

देखते है " सागर " अन्दाज ए क़त्ल नहीं बदला 


                                                                            02/01/2007


2011/06/24

जन्मदिन मुबारक............

कभी कलियों  की तरह ढल जाती हो तुम
कभी फूलों सी खिल जाती हो तुम 
मैं चाहे होऊं कितना भी  उदास
आ जाती है मुस्कान  जब दिख जाती हो तुम !

तुम्हारे बिना बड़ा अकेला सा लगता है
रोनक आ जाती है जब आ जाती हो तुम
मेरे आंसू  भी बदल जाते है मोती में
जब मुझे मनाकर हंसाती हो तुम !

मेरी जिन्दगी में कुछ नजर नहीं आता
मुझको जब नजर नहीं आती हो तुम
तुम्हारे जन्मदिन पे लगता है ऐसा
दोबारा जन्म लेके आ जाती हो तुम !

दुआ है मिले हर ख़ुशी  तुमको  ऐसे
जैसे हर बार और निखर जाती हो तुम
मनाता रहू तुम्हारा जन्मदिन उम्र भर ऐसे
और यूँ ही मुस्कुराती रहो तुम !

जन्मदिन मुबारक हो ...........