2012/04/15

हमने देखा है ............

फूलों की हिफाजत काँटों को करते देखा है ,
हमने परवानो को मोहब्बत में जल के मरते देखा है !
कहते होंगे दीवाने इश्क को जिन्दगी अपनी , लेकिन ;
मोहब्बत के लिए दीवानों को मरते देखा है !

 नशा इश्क का हो या शराब  का होश होने नहीं देता ,
 गिर गिर के संभलते और संभल के गिरते देखा है !
कश्तियां डूबती देखी ज़माने  के सागर  में बहुत ,
हमने पैमानों में जहाजों को डूबते देखा है !

प्यास बुझाने वाली नदियाँ ;खेत लहलहाने वाले झरने ,
हमने  नदियों में लाशों को बहते देखा है  !
किनारों पे रहने वालों को नींद नहीं आती  रात  भर
हमने लहरों  में घरों को उजड़ते देखा है  !

खुद को दोस्त कहने वाला हरकोई दोस्त नहीं होता ,
दोस्ती के नाम पे दगा देने वाला देखा है !
वो जो  मोहब्बत में जान देने की बात करते है ,
अपनी मोहब्बत का उनको "सागर"; क़त्ल करते देखा है 

2012/03/03

तू जाता रहा................

हर दवा हर दुआ का असर जाता रहा ,
दर्द और बढ़ गया जो तू  जाता रहा !
तू था तो रोशन था कूचा कूचा गली गली ,
तू गया तो ये सारा रोशनारा जाता रहा !
हर तरफ रोनक तेरे साये जैसी  थी ,
विरानियाँ  छा गयी जो तू जाता रहा !
अब कहाँ  गए मेले क्यूँ कोई नजर आता नहीं ,
तेरा साथ छुटा तो हर अजीज जाता रहा !
तेरे एक आँसू पे हम जान देते थे ,
जाने वो आशिक वो जूनून कहाँ  जाता रहा !
साथ रहने की कसम में तोड़ भी देता मगर  ,
बेवफाई का सोच के ही होंसला जाता रहा !
अगर गुनाहगार हूँ तो आंसू न बहाना ,
कसूर क्या जब साथ साँसों का जाता रहा !
करके मोहब्बत मैने वो सजा पाई है,
वफ़ा करके भी मै बेवफ़ा कहलाता रहा !
इल्जाम ऊस गुनाह का आया जो मैने किया नहीं ,
कब्र में भी सागर आँसू बहता रहा !
कब्र में भी सागर आँसू बहता रहा !
हर दवा हर दुआ का...................

2011/12/18

दुआयें मांगती हूँ ..........

दुआ मै मांगती हूँ की तूँ मुझको मिल जाये -२
खयाल दिल से अब जुदाई का निकल जाये !
तम्मनायें जो दिल में है वो हमको हो हासिल ,
वफायें की है बहुत अब वफायें मिल जाये !
इश्क़ के रस्ते है अकेले सफर नहीं होता ,
मेरी रज़ा है ये कि संग तूँ भी चल जाये !
ईक तस्वीर है तेरी जो है मेरे दिल में ,
तूँ सामने आ जाये और तस्वीर से निकल जाये !
मुझे ये मंजीले बडी दूर नजर आती है ,
तेरे साथ पता क्या कब सफर निकल जाये !
मै सोच भी लू जो तुझसे जुदाई का,
मुझे ये लगता है बस अब दम निकल जाये !
में किसी और की हो जाऊ ये हो नहीं सकता ,
और ये भी हो नहीं सकता कि कोई और मुझको भा जाये !
तूँ मेरा है या मुझको यूँ ही तडपना होगा ,
ईक बार आये तूँ और ये कह के निकल जाये !
फिर भले तूँ आये या ना आये मेरे जीवन में ,
तेरी यादों के सहारे ही जिन्द्गी निकल जाये !
तूँ अगर मिल भी जाये उसके रहम-ओ-करम से ,
मेरी तो जिन्द्गी ही तमाम बदल जाये !
अगर तूँ ना मिले जो तेरी रज़ा ना हो तो ,
तेरे इंतजार में ऊम्र तमाम निकल जाये !
में जिन्दा हुं कि तूँ है मेरे ख्यालों में,
मै मर जाउंगी अगर तूँ ख्यालों से निकल जाये!
मगर मे फिर भी ये दुआयें करती रहूंगी ,
मुझे दो-चार बार ओर जन्म मिल जाये!
ना नसीब में हो मेरे तूँ इस बार अगर,
अगले हर जन्म में “सागर “ मुझको तूँ मिल जाये !


2011/10/11

।। मय ।।

इश्क़ में मेरा यार मुझको सौगात ऐसी दे गया ।।
होंठो पे हंसी , दिल को दर्द की आग़ोशी  दे गया ।।
बातें होने लगीं जग में ,खुद हो गया चुप वो साकी  ,
ऐसी मय पिलाई,में झूमता रहू ऐसी मद-होसी दे गया ।।

2011/09/11

मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......

मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......
क्या आज तुझको हमारी याद आयी है ,
दर्द है क्या जो तेरी आँख भर आयी है,
तू तो रोता न था बनता बड़ा कठोर था,
देखते क्या नयी ये तुझमे नरमाई है !

मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......
दर्द ऐसा भी क्या जो तुझसे सहन हो न पाया,
क्या बातें ऐसी जो जुबां पे आ न पायी ,
तेरे चहरे पे जो दिखता था वो गुरुर कहा है
क्यों डर की छाया तेरे चेहरे पे छाई है,

मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......

क्यों  रहता है एकाकी दिल मैं टीस क्या है,
घुमड़ते गम के बादलों ने क्या हूक लगायी है ,
तेरी  तन्हाई न ले ले जान कहीं तेरी !
क्यों  जिंदगी ने मौत से  कर रखी लड़ाई है,

मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......

 कुछ समझ  में  नहीं आता जाऊं कहाँ ,
क्या  करूँ क्या नहीं बताऊँ किसे  मैंने पूछा ,
मुझको भी नहीं समझ आया अभी तक,
मेरी मौत क्यों आंसुओ से नहाई है!

 जब 
     मेरे आंसुओ की बूंदों ने मुझसे पूछा .......