2010/12/13

अब हम जवान हो चले है

चाहत थी हमे बच्चा ना कहे कोई ,
अब हम जवान हो चले है .................
जो काम बड़े कर सकते है वो हम भी कर सकते है
भार सोंप कर तो देखो , अब हम जवान जो हो चले है !
चाहत है हाथ बड़ो का बँटाये ,बच्चे नहीं;
हम भी बड़े हो रहे है ,अब हम जवान हो चले है  !
कहते है बड़े जिमेदारी नहीं उठा पाओगे ;
कहते तो हो , हम जवान हो चले है !
ना उठा पाओगे जिंदगी कि सच्चाई ;
बच्चे ही रहो ना कहो जवान हो चले है !
बच्चे रह कर जियो बचपन को ;
सोच कर कहना हम जवान हो चले है !
अहसास हो रहा है , बात सच थी उनकी ;
अब जब हम जवान हो चले है .........!
मुस्कुराना चाहे तो भी ना मुस्कुरा पाते है ;
पता चल रहा है धीरे-२ हम जवान हो चले है !
दो पल चैन के बड़ी कीमत मांगते है -२
कहते है अब तुम जवान हो चले हो !
दुखो के कर्ज में डूब गई ये जवानी ,
आखिर क्यों हम जवान हो चले है !
आंसुओ में धुलती ये जवाई पूछती है ,
क्यों !
क्यों कहते हो कि अब हम जवान हो चले है.......................

                                            सागर मल शर्मा "शरीफ "

महोब्बत

करले हसरत पूरी उनके दिदार कि -२
ज़िन्दगी-ऐ-रात अभी बाकी है जरा सी !
निशान ढूंढो तो मिल ही जायेंगे मेरे -२
अभी बाकि है खाक-ऐ-मकान में चिंगारी जरा सी !
अगर सुन लेता उनके प्यार क दो बोल मैं -२
और जी  लेता मैं ज़िन्दगी जरा सी !
उस को सितम-ऐ-कुदरत कहिये -२
वो हो जाते हमारे अगर नो होती देर जरा सी !
हम पुकारते है तो चले आते है अक्सर -२
तूफान बन गई है जो महोब्बत थी जरा सी !
आके कर जाते है वो मेरी कब्र और गीली-२
मेरी रूह ने नम करदी थी जो जरा सी !


                                 सागर

2010/12/11

दोस्ती...................

दिल से निकले जो आवाज वो दिल तलक जाती है -२
उनकी खुशी जब अपनी ख़ुशी बन जाती है....
उनके दर्द पर जब अपनी आँखों से निकले आंसू ;
दुनिया ऐसे रिश्तों को "सागर" दोस्ती बुलाती है !

इश्क क्या है

इश्क क्या है हमको तो कहीं मिलता ही नहीं-२ 
बहुत ढूँढा है रह गुजर में कहीं मिलता ही नहीं !
इश्क क्या है ..........................
मैंने इन फिजाओं में लगाई है आवाजें बहुत-२
इश्क लगता है बहरा वो सुनता ही नहीं !
इश्क क्या है ..........................
में ढूँढने को उसको अखबार में छपवा दू -२
सुना है मगर इश्क है अँधा उसे दिखता ही नहीं !
इश्क क्या है..................................
बाज़ार में पैसे दे कर खरीद लता में इश्क को -२
मगर बाजारों में इश्क बिकता ही नहीं !
बहुत ढूँढा है रह गुजर में कही दिखता ही नहीं !
कहीं मिलता ही नहीं............
इश्क क्या है हमको तो कही..................

2010/12/08

दर्द के दो आंसू

दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,
मेरी तन्हाइयो का साथ निभाने अक्सर चले आते है ,
मेरे आस पास घूमते है,टहलते है, चहल कदमी करते है,
और फिर लोट जाते है मेरे दिल के अँधेरे कोने में ,
मेरी आत्मा बैठी है जो कोने में कचोटते है उसको ,
उजाला जो फैला है छोटी सी बाती का ...........फूँक मार कर भुजाना चाहते है,

दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,


दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,
मेरे शरीर पर यादो के निशाँ घाव बनकर रह गए है ,
उन निशानों पर गिरकर ये जलाते है उनको ,
कभी कभी सूख जाते है ,नहीं दिखते ,
कभी सुबकियों के साथ बहते है अनवरत ,
लगता है घावों पर नमक छिड़का किसी ने अभी अभी ,
दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ..................


दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,
कभी हंसी आने लगती है कभी खिलखिलाते है ,
कभी जख्मी दिल कि दीवारों को खरोचते है ,
पसीने में धुल जाते है,कभी मिल के बहते है ,
गालों पे निशान उफनी नदी सा बनाते  है ,
आँखे सूज जाती है जैसे समुन्द्र में डेल्टा बनते है ,
दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,



दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है ,
भूल जाता हूँ कभी कभी दर्द ढूख सारे कभी,
ज़िन्दगी आगे बढ़ने के लिए कहती है ,होंसला बढाती है ,
कभी लगता है ये आंसू मुझे सहारा देते है ,
मेरे दर्द का कारण बता कर,मेरी मंजिल कि याद दिलाते है ,
प्यासे होंठो को गीला कर के प्यास भूजाते है ,
दर्द के दो आंसू ,मेरे आस पास रहते है , दर्द के दो आंसू .......................