छुट गई हाथों से माला ,मोती सरे बिखर गए !
आँखों में सपने रखे थे, ना जाने वो किधर गए !
वक़्त हमारे साथ था ,पलपल लेकिन छीनता रहा !
लम्हे जो प्यार भरे थे मेरे ,जाने कब वो बीत गए !
खून शरीर का भी अब तो तेज रवानी में रहता है !
गुस्से में रहने लगे ,तेवर भी तो बदल गए !
लोग कहते है कि तुम जाने हो गए कैसे यार !
मतलब कि ही बात है करते " सागर " अब हम संभल गए !
साथ जो चलने कि कोशिश कि वक़्त ने नाता तोड़ दिया !
वक़्त तो आगे निकल गया , हम कितना पीछे छुट गए !
वक़्त मुताबिक ढलने कि कोशिश कि हमने,और बदले भी !
दुनिया बोली बिगड़ गए पर हमे लगा हम सवर गए !
मेरे विचारों की,दिल के अरमानो की,सपनो की जो अठखेलियाँ करते आ जाते है,कभी मेरी आँखों में,और टपक पड़ते है कभी आंसू बनकर,कभी खिल जाते है फूल बनकर मेरे दिल के आँगन में,कभी होठों पे मुस्कराहट बन के आ जाते है,कभी बन जाती है आवाज मेरी जब हो जाता हूँ में बेआवाज ,तब होती है इन शब्दों के समूहों से अभिव्यक्ति;अपनी भावनाओ को,अपने दिल के अरमानो को लिख कर;प्रस्तुत किया इक किताब कि तरह,हर उन लम्हों को जो है मेरी अभिव्यक्ति,अगर ये आपके दिल को जरा सा भी छू पाए तो मेरा लेखन सार्थक हो जायेगा...
2010/12/07
2010/12/02
तेरा इंतज़ार
खवाबों में उभरती गई आँखों से छलकती गई-२
तेरी याद में रोते दिल की आहें सी निकलती रही !
सुबकियाँ ही सुनाई देती थी ,इक बूँद टपक जाने के बाद-२
तडपते दिल की चीखें सन्नाटा चिर के निकलती रही !
मेरे दिल के सवालों का जवाब यही दिया उसने -२
में अर्ज किया करता वो हस के निकलती रही !
इंतज़ार की हद से भी बहूत आगे निकाल आया में -२
हर सुबह करता इन्तजार वो खवाबों में मिलती रही !
उसको डर था मुझसे के कही में दिल मांग ना लू -२
में तकाजा करता रहा वो यूँ ही डरती रही !
अपना भी दीवानापन था हम कहते थे जान ले लो-२
उसके दो आंसू ना गिरे मेरी जिस्म-ओ-जान पिघलती रही !
मेरी आरजू थी आखिरी इक बार वो अपना कहदे -२
पर वो जालिम ना मानी, मेरी सांसे निकलती रही !
पर आस नहीं टूटी सोचा कहेगी मरने के बाद -२
वो नहीं आई " सागर " मेरी चिता यूं ही जलती रही !
मेरी चिता यूं ही जलती रही ..................

2010/11/28
वक़्त की कद्र
सोच क्या बदल लेगा तू अपने आप को ,
फिर जब वक़्त निकल जायेगा तो पछतायेगा !
तेरी आदतें फिर तुझ पे हावी हो जाएगी ,
तू नहीं फिर इनसे नहीं बच पायेगा !
वक़्त की कद्र कर वक़्त तुझको सराहेगा .......
सामने वाले को देख कर ही कुछ सिख ;कुछ सिख ऐसा जो तेरे काम आएगा !
ना देख उसमे है बुराई कितनी ;
बस देख तेरे वो कम कितना आएगा !
वक़्त की कद्र कर वक़्त तुझको सराहेगा ......
कहने को ज़िन्दगी और मौत एक सिक्के के दो पहलु है ;
एक पासा ज़िन्दगी और दूसरा पासा मौत है !
अब जब उछल चूका है सिक्का हवा में ;
अब ना सोच कोन सा पहलू आएगा !
वक़्त की कद्र कर वक़्त तुझको सराहेगा ......
वक़्त रहते अपनी बिगड़ी सवार सकता है ;वक़्त वो झोंका है जो सन्नाटे के साथ चलता है !
है तेरे सामने तो तेरी आवाज सुनता है " सागर ";
नहीं मुड़ेगा अगर पीछे से आवाज लगाएगा !
वक़्त की कद्र कर वक़्त तुझको सराहेगा ......
सदस्यता लें
संदेश (Atom)