2022/10/05

|| फ़ितरत ||


दुनिया की फितरत का क्या कहियै  सागर || 

इधर पैसा तो जी हुजूर , उधर पैसा तो जी हुजूर || 

                                                                                        " सागर " तारिख : ०३/०९/२००७ 

2022/08/19

मक्खन


तेरे जन्मदिन की खुशियां मनाते लोग ये भूले।
मां के हाथ के चूरमे का भोग लगता था।।
लड्डुओं का भोग छप्पन लगता था "सागर"।।
कान्हा तूझको सबसे अच्छा मक्खन लगता था।

2020/11/24

किसान

इसी उम्मीद पर बस ये लड़ाई भी जारी रहती है।।
बंद हो गए बड़े बड़े कारखाने, खेती जारी रहती है।।
पैसे कमाने वालो ने कमाना कहा छोड़ा है सागर,
ये किसान है जिसकी मुस्कान खुद लूट कर भी सबपे भारी रहती है ||

2020/10/10

दुश्मन दोस्त


मेरे दुश्मन बहूत हैं।।तेरे दोस्त बहुत है।।
मै तेरा दोस्त बन जाऊं , तू मेरा दोस्त बन जा ।।

2020/08/27

सौदा।।

मेरा नीचा होगा तेरा  ऊंचा ओहदा है ।
जिंदगी भर तेरी गुलामी का सौदा है।।
मेरे सारे दर्द का हिस्सा में आप रखूंगा।।
मेरी खुशियों का सारा तू रख ले।।
कागज़ मेरे वसीयत के साइन कर दे।।
तेरे ख़्वाब सारे मेरे नाम कर दे।।
मेरा नीचा होगा तेरा  ऊंचा ओहदा है ।
जिंदगी भर तेरी गुलामी का सौदा है।।
मुसीबत जो कोई आई में सामने रहूंगा।।
पीछे तू मेरे कंधो पे हाथ रख दे।
मेरी जायदाद, मेरा सब कुछ तेरे नाम है।।
तेरी नज़र का मुझको हकदार रख दे।।
मेरा नीचा होगा तेरा  ऊंचा ओहदा है ।
जिंदगी भर तेरी गुलामी का सौदा है।।