2020/04/28

कौरोना

कोरोणा को अगर मील जाए तो कहूंगा।।

तू ना मिले कभी ख्वाब में भी डरता हूं,
तुझ से मोहब्बत नहीं करू ये चाहता हूं।।
अगर इश्क़ की तरह हो भी गया कौरोना, 
तो छोड़ जाना मुझे,तू बेवफा हो जाना।।

2020/04/27

खुदकुशी।।

ये तेरी आशिक़ी ही है,ये तेरी आशिक़ी ही है ,
इसको ज़हर समझ लेता हूं।
खुदकुशी करनी है मुझे सागर , आ तुझसे मोहब्बत कर लेता हूं।।

2020/03/08

हैप्पी होली!!!

उनको प्यार से देख कर मुस्कुरा  लिया करो।।
बुरा ना मानो होली है कह के बाहों में भर लिया करो।
शरमा जब रंग गुलाबी हो जाए चेहरे का उनके।।
हैप्पी होली बस यूं ही "सागर "कर लिया करो।।

2019/12/10

मोहब्बत।।

जमाने भर से डर डर के रहा करता हूं।।
में तेरे दिल में घर कर के रहा करता हूं।।
मुझे होश नहीं , मदहोश हो गया हूं सनम ,
तेरी नज़रों से जाम पी कर जिया करता हूं।।
तन्हा हूं मगर तन्हाइयों का अहसास नहीं होता,
ले के तेरा नाम तेरी यादों में जिया करता हूं।।
और तुझे एहसास है के नहीं मालूम नहीं  ' सागर ',
जान से ज्यादा जान तुझसे मोहब्त किया करता हूं।।

2019/11/01

एक और जिन्दगी


एक और जिन्दगी देना ए ख़ुदा, एक जुल्म भी मुझ पे करना
या तो मुझको बच्चा रखना,या बहरा बना देना।।
में सुनू ना किसी की बस जीता रहूं जिन्दगी सागर ।।
जी नहीं सकते ये सोच, की लोग क्या कहेंगे।।